चान्दन: बेलागढ़ा: पुलिस ने 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, बांका कोर्ट भेजा
Chanan, Banka | Mar 6, 2026 अवैध शराब कारोबार की गुप्त सूचना पर सूईया पुलिस ने बेलागढ़ा गांव में छापेमारी कर 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी टीपन पुझार बताया गया है। जिसपर थाना में मामला दर्ज कर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत के लिए बांका कोर्ट भेज दिया गया।