नावकोठी: बभनगामा में पुलिस ने मारपीट के मामले में एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में कोर्ट
नावकोठी पुलिस ने महेशवारा पंचायत के बभनगामा से मारपीट के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मो शब्बीर पर मारपीट का मामला थाना में दर्ज था जिसमें वारंट निर्गत किया गया था। वारंट के आलोक में उसे गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया गया है।