नावकोठी: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में जीविका के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली,बीपीएम एवं अन्य शामिल
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में मतदान प्रतिशत में वृद्धि को लेकर जीविका के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने इस अवसर पर सभी जीविका दीदियों के साथ प्रखंड मुख्यालय से निकलकर विभिन्न चौक चौराहे होते हुए लोगों को 13मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना एक-एक वोट डालने की अपील की। महिलाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।