नावकोठी: नावकोठी थाना के चकमुजफ्फर और सिसौनी के बीच बाइक से गिरकर एक व्यक्ति जख्मी, गंभीर अवस्था में बेगूसराय रेफर
चक्रमुजफ्फर और सिसौनी के बीच बगरस पहसारा पथ में बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों ने बताया कि चकमुजफ्फर से सिसौनी की तरफ एक तेज रफ्तार बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर आ रहे थे अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठा व्यक्ति गिरकर जख्मी हो गया। लोगों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया,जहां उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।