नावकोठी: प्रखंड मुख्यालय में लोकसभा चुनाव से जुड़े वाहन कोषांग की समीक्षा बैठक में बीडीओ, CO व इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष हुए शामिल
लोकसभा चुनाव के दौरान वाहन कोषांग पदाधिकारी की नावकोठी में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बीडीओ चिरंजीव पांडे ने बताया की चेरियाबरियारपुर विधानसभा और बखरी विधानसभा के इस चुनाव में 42 भवन में 70 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधा पेयजल शौचालय बिजली रैंप आदि बहाल कर दी गई। बूथ पर कुल 73539 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।