नावकोठी: नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दिए गए उचित सलाह
नावकोठी प्रखंड के सभी पंचायत में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर परंपरागत तरीके से फल अनाज,सब्जी एवं विटामिन युक्त सामग्री देकर गोद भराई की गई। इस अवसर पर उपस्थित माताओं को गोद भराई के उद्देश्य से अवगत कराया गया तथा बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में रक्त की कमी हो जाती है।