नावकोठी: प्रखंड मुख्यालय में जीविका ग्राम संगठन द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत रंगोली बनाकर वोट के महत्व को बताया गया
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में जीविका ग्राम संगठन के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायत के ग्राम संगठन की महिलाओं ने आकर्षक रंगोली का निर्माण कर लोगों को वोटिंग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जीविका के परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों को वोट देकर अपनी भागीदारी निभाना चाहिए।