कायमगंज: शमशाबाद क्षेत्र में गंगा में समा रहे मकान, बाढ़ पीड़ितों को पलायन के लिए मजबूर कर रहे, दहशत का माहौल
शमसाबाद क्षेत्र में गंगा नदी के तेज कटान के कारण गांव कटरी तौफीक में कई ग्रामीणों के मकान गंगा में समा गए हैं। जान-माल बचाने के लिए ग्रामीण अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। यह मामला 14 अगस्त 2026 यानी शुक्रवार की है। प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए कानूनगो वीरेंद्र सिंह और लेखपाल अजीत मिश्रा को गांव भेजा हैं।