खुजनेर: राजगढ़ के देहरी करार गांव में सोयाबीन की फसलों में फली न आने पर पूर्व विधायक ने सरकार से सर्वे की मांग की
राजगढ़ के देहरी करार गांव में सोयाबीन की फसलों में फली नहीं आने पर पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने शनिवार को सुबह 10:00 करीब किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया और सोयाबीन की फसलों में फली नहीं आने पर सरकार से सर्वे कराकर उचित मुआवजा राशि देने की मांग की।