पटियाली: गंजडुंडवारा में आंधी में गिरा 36 वर्ष पुराना वृक्ष, संरक्षण के लिए रेलवे प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई
गंजडुंडवारा के रेलवे रोड स्थित लगभग 36 वर्ष पुराना विशाल वृक्ष तेज आंधी में गिर गया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने इसे क्षेत्र की हरित विरासत बताते हुए रेलवे प्रशासन से विशेषज्ञों की देखरेख में वृक्ष के संरक्षण और पुनर्जीवन के प्रयास करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।