🎮 ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बना दिया चोर!
भीलवाड़ा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय MBA पास क्षिप्रा जैन ने कथित तौर पर अपने पति के घर में रखे 13 लाख रुपये ऑनलाइन गेमिंग में गंवा दिए। जब पूरी रकम हार गई तो घर का सामान बिखेरकर चोरी का ड्रामा रचा और खुद ही FIR दर्ज कराने की सलाह दी।
मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज में कोई बाहरी व्यक्ति घर में आता-जाता नहीं दिखा। पुलिस की पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है तथा रकम बरामद करने का प्रयास जारी है।
⚠️ ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की लत आर्थिक ही नहीं, पारिवारिक और कानूनी मुश्किलें भी खड़ी कर सकती है।
#Bhilwara #Rajasthan #CrimeNews #OnlineGaming #GamingAddiction BreakingNews ViralNews HarPalBharatNews Police LatestNews