राघोगढ़: दौराना चौराहे पर पानी की टंकी के नीचे जुआ खेल रहे चार लोगों को विजयपुर थाना पुलिस ने पकड़ा, 1450 रुपए किया जप्त
Raghogarh, Guna | Jul 16, 2024 राघोगढ़ तहसील के विजयपुर थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। विजयपुर थाना पुलिस ने बताया, मुखबिर की सूचना पर दौराना चौराहे की पानी की टंकी के नीचे जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। मौके से 1450 रुपए नगदी ताश की गड्डी जप्त की है। पकड़े गए लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।