राघोगढ़: सावत खेड़ी में साले की हत्या करने वाले जीजा के दो साथियो को गिरफ्तार करने की मांग पर परिजनों ने गुना एसपी को दिया ज्ञापन
Raghogarh, Guna | Jul 16, 2024 राघोगढ़ थाना क्षेत्र के सावत खेड़ी गांव में 13 जुलाई को मृतक विमल कुशवाहा की हत्या करने वाले जीजा मनोज कुशवाहा की फरार दो साथियों को गिरफ्तार करने की मांग पर मृतक के परिजनों ने 16 जुलाई को एसपी को ज्ञापन दिया है। परिजनों का आरोप है, दोनों फरार साथी धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी मनोज कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।