चूरू: रामगढ़ के 60 वर्षीय व्यक्ति की जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ी तबियत, गंभीर हालत में चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Feb 19, 2026 चूरू जिले के निकटवर्ती रामगढ़ कस्बे के 60 वर्षीय व्यक्ति की जहरीले पदार्थ के सेवन से अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में परिजन उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।