डिंडौरी: दिन में बन रहे डिवाइडर को रात में तोड़ा जा रहा, वीडियो वायरल
डिंडौरी जिला मुख्यालय में डिवाइडर निर्माण का कार्य किया जा रहा है दिन में डिवाइड का निर्माण किया जा रहा है और रात के अंधेरे में तोड़ने का काम जारी है जिसको लेकर एक जागरूक युवा ने वीडियो बनाकर सोमवार सुबह 9:00 बजे सोशल मीडिया में वायरल किया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगभग 3 माह से डिवाइडर का निर्माण कार्य जारी है कभी तोड़ा जाता है तो कभी बनाया जाता है ।