धार: जनकल्याण पर्व की तैयारियों पर मुख्यमंत्री ने की बैठक, धार में केंद्रीय राज्यमंत्री और कलेक्टर हुए शामिल
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में जनकल्याण पर्व की तैयारियों के संबध में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में धार में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, धार जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित अन्य शामिल हुए।