धार: धार के नयापुरा तालाब के अमृत 2.0 विस्तार में किसानों ने जमीन देने को कहा, कृषि योग्य भूमि देने के लिए पत्र लिखा
केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत धार नगर की 2050 तक की आबादी के लिए पेयजल व्यवस्था पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। तालाब नयापुरा का 21 हेक्टेयर भूमि में विस्तारीकरण होना है। 18.9932 हेक्टेयर सरकारी भूमि कलेक्टर ने दे दी है, लेकिन 3 हेक्टेयर भूमि किसानों की निजी है। इस भूमि के बदले किसानों को कृषि योग्य भूमि देने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है।