बलरामपुर: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 20 वर्ष पुराने आर्म्स एक्ट मुकदमे में बलरामपुर कोर्ट ने दोषी को सुनाई सजा
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत चिन्हित पुराने एवं लंबित मुकदमों में निरंतर प्रभावी पैरवी कर दोषी अभियुक्तों को सजा दिलाई जा रही है।इसी क्रम में थाना ललिया क्षेत्र से सोमवार को वर्ष 2004 के एक मामले में न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि का फैसला सुनाया गया।नानमून पुत्र केशव के कब्जे से चाकू बरामद किया गया था।