कैरो: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा, आदिवासी समाज को अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस हर स्तर पर लड़ेगी
झारखंड की सियासत से उठी आवाज अब असम के चुनावी मैदान में गूंजने लगी है। शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे असम पहुंचते ही लोहरदगा के सांसद और कांग्रेस के स्टार प्रचारक सुखदेव भगत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए चुनावी माहौल को गरमा दिया।