चक्रधरपुर: जिला परिषद सदस्य नयना देवी ने दांती स्कूल से बेगना चौक तक 600 फीट पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत चैनपुर पंचायत के ग्राम दांती में जिला परिषद, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर से 15वें वित्त आयोग मद से निर्मित 600 फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास रविवार को किया गया। दांती स्कूल से बेगना चौक तक बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य नयना देवी ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया।