मुरैना नगर: चंबल में एसपी धर्मराज मीणा की गांधीगिरी, पुलिस बंदूक की जगह सौगंध से रेत माफियाओं पर कसेगी लगाम
मुरैना पुलिस अब चंबल में रेत माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए नया तरीका अपना रही है। नवागत एसपी धर्मराज मीणा ने बीते रोज सबलगढ़ के रहूं और बटेश्वरा घाट पर ग्रामीणों को अवैध रेत उत्खनन नहीं करने की शपथ दिलाई।एसपी ने आज शाम बताया कि अवैध खनन से चंबल और जलीय जीवों को नुकसान पहुंच रहा है। पुलिस अब गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करेगी।