बाबई: सुपलई के विस्थापित ग्रामीणों को खेती की जमीन नहीं मिली, आक्रोशित ग्रामीणों ने बैठक की
मंगलवार को 12 बजे ग्रामीण कंचनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को ग्राम सुपलई में विस्थावित किया गया था। विभाग द्वारा ग्रामीण को खेती के लिए जमीन समतल आने का वादा किया था लेकिन अभी तक ग्रामीणों को जमीन नहीं मिली। जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है इस संबंध में सुपलई गांव के आदिवासी ग्रामीणों की बैठक हुई।