बाबई: ग्राम बिकोर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, 12 ग्रामों के स्वयंसेवक हुए शामिल
मंगलवार को 12बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अनिल पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिकोर मे 12ग्रामो के स्वयंसेवको का पथ संचलन निकाला गया।पथ संचलन का ग्रामीणो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।पथ संचलन ग्राम के मुख्य मार्गो से होता हुआ निकाला।इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अनिल पाटीदार ने स्वयंसेवक को संबोधित किया।