बाबई: बुधवाडा में ट्रक चालक ने फरियादी को टक्कर मारी, फरियादी घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
रविवार को 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी अनुराग पिता राममोहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की बुधवाड़ा में MP49 P0995 के ट्रक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए फरियादी को टक्कर मार दी। हादसे में फरियादी को चोट आई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।