बाबई: माखननगर में करवा चौथ का उत्साह, सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत की पूजा अर्चना रविवार को माखननगर में उत्साह के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर चौथ माता की कथा सुनी ओर करीब 9 बजे चांद को देखकर अर्घ्य दिया और छलनी में से चांद को देख कर चौथ माता से अपने पति की लंबी आयु की कामना की तथा परिवार जनों की सुख समृद्धि मांगी।