अररिया: कोसी स्नातक चुनाव अररिया में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 11 केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर
Araria, Araria | Oct 23, 2026 कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर अररिया जिले में आज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।