जिस ASI को खोज रही थी पुलिस की 12 टीमें, उसी गांव के खेत में मिली उसकी लाश! आखिर किसने मारा?
Description: मधुबनी में ग्रामीणों पर गोलीबारी के आरोपी और 2 लाख रुपये के इनामी ASI चंद्रमोहन सिंह का शव 9 दिन बाद बलिराजगढ़ गांव के धान के खेत से बोरी में बरामद हुआ है। जिस ASI की तलाश में पुलिस की 12 स्पेशल टीमें जुटी थीं, उसका शव घटनास्थल के पास ही मिलने से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
3 नवंबर को हुई गोलीबारी में अशोक यादव की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद ASI चंद्रमोहन सिंह फरार थे। अब उनका क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद हत्या की आशंका, ग्रामीणों की भूमिका और पुलिस की जांच व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
शव के पास मिले बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, लैपटॉप और सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद होने की बात सामने आई है। आखिर ASI की मौत कैसे हुई? क्या यह बदले की कार्रवाई थी या इसके पीछे कोई और बड़ा राज छिपा है?
FSL जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल मौत की असली वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए इस मामले के तीन बड़े सवाल।
#MadhubaniNews #BiharNews #WeeHoursNewsBihar
Bihar, India | Nov 13, 2026