डूंगरपुर। जिले के सुलई गांव में मनरेगा कार्यस्थल पर डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। विधायक ने खुद हाथ में गेती और तगारी उठाकर तालाब गहराईकरण कार्य में श्रमिकों के साथ श्रमदान किया। इस दौरान महिला श्रमिकों ने विधायक को ऑनलाइन हाजिरी और केवाईसी (KYC) से जुड़ी तकनीकी परेशानियां बताईं। कम मजदूरी मिलने पर चिंता जताते हुए विधायक घोगरा ने सरकार से मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तकनीकी समस्याएं जल्द दूर नहीं हुईं, तो पंचायत समिति स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Dungarpur #GaneshGhogra #NREGA #MNREGA #Shramdaan #MLA Protest