भिट्ठा थाना पुलिस की कार्रवाई, ऑटो से 126 बोतल नेपाली सोफिया शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
सुरसंड (सीतामढ़ी)। भिट्ठा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 126 बोतल नेपाली सोफिया शराब बरामद की है। इस दौरान ऑटो चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार चालक की पहचान नजीबुल्ला अंसारी, पिता असगर अली, ग्राम मोहनपुर, वार्ड नंबर 39, थाना सीतामढ़ी के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने ऑटो और शराब जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#BhithaThana #SitamarhiNews #SursandNews #BiharPolice #NepaliSharab #शराबतस्करी #सीतामढ़ी #सुरसंड #BNPNews