जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय के निर्देशानुसार मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण का कार्य पूरे जिले में किया जा रहा है। आज सोमवार 5 बजे उन्होने सभी आर.ओ, ए.आर.ओ को निर्देशित किया है कि एक-एक मतदाता तक मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करें।