हज़ारीबाग: स्वीप कार्यक्रम के तहत हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में कैंडल मार्च का किया गया आयोजन
विधानसभा चुनाव 2024 के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर अनेक स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। हज़ारीबाग़ शहरी क्षेत्र के मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह को बढ़ाने तथा मतदान के दिन बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में कैंडल मार्च का आयोजन किया ।