हज़ारीबाग: मंजीत यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हजारीबाग में यादव समाज ने निकाली मौन रैली
मंजीत यादव के हत्याकांड को लेकर यादव समाज का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। यादव समाज के युवाओं ने हज़ारीबाग़ शहर मे मौन जुलूस निकाला और उसके बाद यादव समाज के जिले भर से आये हुए सभी वर्गों ने मधुवन धर्मशाला में बैठक की। रैली मे शामिल लोग अपने हाथों मे तख्ती व बैनर लिए हुए थे जिसमें मंजीत यादव के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने व फांसी की सजा देने की बातें