Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

कोडरमा: नवलशाही थाना परिसर के बाहर झुंड से भटक कर हाथी आ गया है कई ब्रेकटिंग लाइट को तोड़ दिया है एवं रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को दौड़ाया सतर्क रहे. #BreakingNews #viralreelschallenge #viralpostviralpost

Koderma, Kodarma | Jul 26, 2026

MORE NEWS

चलती ट्रेन में घायल यात्री को आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल, समय पर इलाज से मिली राहत

कोडरमा: रेलवे सुरक्षा बल  ने मिशन सेवा के तहत मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए चलती ट्रेन में घायल हुए एक यात्री को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई। शनिवार को गाड़ी संख्या 12875 अप पुरी–आनंद विहार एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे एक युवक के पैर में गंभीर चोट लगने की सूचना मिलने पर कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ जवान तत्काल सक्रिय हुए।

ट्रेन के कोडरमा पहुंचते ही आरक्षी धनशेखर कुमार एवं प्रधान आरक्षी विमल कुमार गुप्ता ने घायल यात्री को प्राथमिक सहायता दी तथा स्टेशन मास्टर, रेलवे अस्पताल और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। रेलवे चिकित्सक की सलाह पर घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

घायल की पहचान लालू कुमार (25 वर्ष), पिता वीरेंद्र सिंह, निवासी खेतलपुर, थाना संझौली, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि बोकारो स्टील सिटी से अनुग्रह नारायण रोड की यात्रा के दौरान परसाबाद स्टेशन के पास जनरल कोच के दरवाजे के समीप बैठे होने के दौरान उनका पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिससे वे घायल हो गए। सूचना मिलने पर उनके पिता भी सदर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की सलाह दी, जिसके बाद परिजन उन्हें अपने साथ आगे के उपचार के लिए ले गए।

चलती ट्रेन में घायल यात्री को आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल, समय पर इलाज से मिली राहत कोडरमा: रेलवे सुरक्षा बल ने मिशन सेवा के तहत मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए चलती ट्रेन में घायल हुए एक यात्री को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई। शनिवार को गाड़ी संख्या 12875 अप पुरी–आनंद विहार एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे एक युवक के पैर में गंभीर चोट लगने की सूचना मिलने पर कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ जवान तत्काल सक्रिय हुए। ट्रेन के कोडरमा पहुंचते ही आरक्षी धनशेखर कुमार एवं प्रधान आरक्षी विमल कुमार गुप्ता ने घायल यात्री को प्राथमिक सहायता दी तथा स्टेशन मास्टर, रेलवे अस्पताल और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। रेलवे चिकित्सक की सलाह पर घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल की पहचान लालू कुमार (25 वर्ष), पिता वीरेंद्र सिंह, निवासी खेतलपुर, थाना संझौली, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि बोकारो स्टील सिटी से अनुग्रह नारायण रोड की यात्रा के दौरान परसाबाद स्टेशन के पास जनरल कोच के दरवाजे के समीप बैठे होने के दौरान उनका पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिससे वे घायल हो गए। सूचना मिलने पर उनके पिता भी सदर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की सलाह दी, जिसके बाद परिजन उन्हें अपने साथ आगे के उपचार के लिए ले गए।

Koderma, Kodarma | Jul 25, 2026

ऑपरेशन अमानत: RPF ने ₹97 हजार नकद सहित लैपटॉप बैग लौटाया

कोडरमा: आरपीएफ कोडरमा ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन संख्या 13306 डाउन के साधारण कोच में छूटा लैपटॉप बैग बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित सौंप दिया। जांच के दौरान बैग से ₹97,000 नकद मिले, जिसकी जानकारी शिकायतकर्ता ने शिकायत में नहीं दी थी। उचित सत्यापन के बाद बैग व पूरी नकदी कैमूर (बिहार) निवासी अनिल कुमार को सौंप दी गई। यात्री ने आरपीएफ की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

ऑपरेशन अमानत: RPF ने ₹97 हजार नकद सहित लैपटॉप बैग लौटाया कोडरमा: आरपीएफ कोडरमा ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन संख्या 13306 डाउन के साधारण कोच में छूटा लैपटॉप बैग बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित सौंप दिया। जांच के दौरान बैग से ₹97,000 नकद मिले, जिसकी जानकारी शिकायतकर्ता ने शिकायत में नहीं दी थी। उचित सत्यापन के बाद बैग व पूरी नकदी कैमूर (बिहार) निवासी अनिल कुमार को सौंप दी गई। यात्री ने आरपीएफ की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Koderma, Kodarma | Jul 25, 2026

*ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।*

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मेरा युवा भारत, कोडरमा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के तहत विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिता - समूह गान, समूह नृत्य, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म/ रिल्स, चित्रकला, भाषण एवं नारा लेखन का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थान से विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने कला एवं कौशल का प्रयोग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रशिक्षु प्रिया एवं समूह द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। 

तदोपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों, प्रशिक्षुओं, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं प्रतिभागियों को स्वागत कर कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

मेरा युवा भारत, कोडरमा  के लेखाकार मो. नैयर परवेज  एवं सदस्य सोनू के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मोहित तिवारी और सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के विभिन्न नियमों  से अवगत कराया ।

उक्त कार्यक्रम के *समूह गान* में प्रथम - कुंदन एवं समूह, *समूह नृत्य* में प्रथम - *कविता लेखन* में प्रथम - आयुष कुमार,द्वितीय - नंदनी कुमारी एवं तृतीय - प्रियंका कुमारी, *नुक्कड़ नाटक* में प्रथम -  रहीस एवं समूह एवं द्वितीय - आयुष एवं समूह *शॉर्ट फिल्म/  रिल्स* में प्रथम - पूनम कुमारी द्वितीय सोनी कुमारी एवं तृतीय- सचिन कुमार राणा, *चित्रकला* में प्रथम - अंजली कुमारी द्वितीय - श्रेया सिन्हा एवं तृतीय - सुशांत राज, *भाषण* में प्रथम - रवि राजन द्वितीय - मनीष कुमार एवं तृतीय - मनीषा, *स्लोगन लेखन* में प्रथम साक्षी कुमारी द्वितीय - तेजवंत कुमार एवं तृतीय स्थान  किरण कुमारी प्राप्त किया ।

*कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि  एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।*

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में डॉ मोहित कुमार तिवारी, मनीष कुमार सिंह, डॉ रामकृष्ण प्रसाद, डॉ इंद्र कुमार जायसवाल, मनीष कुमार सिन्हा, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, बिनीता कुमारी, सुधीर साव , सुप्रिया गौरव गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

*इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मोहित कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा मुक्त युवा वर्तमान भारत का सबसे मजबूत स्तंभ है ।   राष्ट्र के विकास में नशा बाधक होता है। हम सभी का  दायित्व की हमें सभी को  नशा मुक्ति हेतु जागरूक करना होगा। सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग को नशा के दुष्प्रभावों से जागरूक करना है ।*

कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान के छात्र और छात्राएं, शिक्षक एवं  प्राध्यापक ,भारत कोडरमा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सहित महाविद्यालय के बी॰ एड॰ सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु एवं सभी सहायक प्राध्यापक सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।

*कार्यक्रम का मंच संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ इंद्र कुमार जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन मो. नैयर परवेज ने किया।*

*ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।* ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मेरा युवा भारत, कोडरमा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के तहत विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिता - समूह गान, समूह नृत्य, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म/ रिल्स, चित्रकला, भाषण एवं नारा लेखन का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थान से विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने कला एवं कौशल का प्रयोग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रशिक्षु प्रिया एवं समूह द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों, प्रशिक्षुओं, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं प्रतिभागियों को स्वागत कर कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। मेरा युवा भारत, कोडरमा के लेखाकार मो. नैयर परवेज एवं सदस्य सोनू के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मोहित तिवारी और सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के विभिन्न नियमों से अवगत कराया । उक्त कार्यक्रम के *समूह गान* में प्रथम - कुंदन एवं समूह, *समूह नृत्य* में प्रथम - *कविता लेखन* में प्रथम - आयुष कुमार,द्वितीय - नंदनी कुमारी एवं तृतीय - प्रियंका कुमारी, *नुक्कड़ नाटक* में प्रथम - रहीस एवं समूह एवं द्वितीय - आयुष एवं समूह *शॉर्ट फिल्म/ रिल्स* में प्रथम - पूनम कुमारी द्वितीय सोनी कुमारी एवं तृतीय- सचिन कुमार राणा, *चित्रकला* में प्रथम - अंजली कुमारी द्वितीय - श्रेया सिन्हा एवं तृतीय - सुशांत राज, *भाषण* में प्रथम - रवि राजन द्वितीय - मनीष कुमार एवं तृतीय - मनीषा, *स्लोगन लेखन* में प्रथम साक्षी कुमारी द्वितीय - तेजवंत कुमार एवं तृतीय स्थान किरण कुमारी प्राप्त किया । *कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।* कार्यक्रम में निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में डॉ मोहित कुमार तिवारी, मनीष कुमार सिंह, डॉ रामकृष्ण प्रसाद, डॉ इंद्र कुमार जायसवाल, मनीष कुमार सिन्हा, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, बिनीता कुमारी, सुधीर साव , सुप्रिया गौरव गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। *इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मोहित कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा मुक्त युवा वर्तमान भारत का सबसे मजबूत स्तंभ है । राष्ट्र के विकास में नशा बाधक होता है। हम सभी का दायित्व की हमें सभी को नशा मुक्ति हेतु जागरूक करना होगा। सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग को नशा के दुष्प्रभावों से जागरूक करना है ।* कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान के छात्र और छात्राएं, शिक्षक एवं प्राध्यापक ,भारत कोडरमा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सहित महाविद्यालय के बी॰ एड॰ सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु एवं सभी सहायक प्राध्यापक सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। *कार्यक्रम का मंच संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ इंद्र कुमार जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन मो. नैयर परवेज ने किया।*

Koderma, Kodarma | Jul 25, 2026

सीए, सीएमए एवं सीएस फाउंडेशन परीक्षाओं में ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पाँच विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की व्यावसायिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी), सीएमए (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी) एवं सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) फाउंडेशन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय दिया है। विद्यालय की सुकांक्षा कंधवे, खुशी जैन एवं यश जैन ने सीए फाउंडेशन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। वहीं आकांक्षा भदानी ने सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता अर्जित की है तथा निष्ठा भदानी ने सीएस फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, निरंतर अभ्यास एवं लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त संदेश में कहा, "ग्रिज़ली विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।" विद्यालय परिवार की ओर से समन्वयक जितेन्द्र कुमार चौधरी, विजय कुमार सिंह, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, शिक्षकों रथीन बर्धन, अमित कुमार राय, सुजन कुंडू, सिंपल कुमारी, संतोष कुमार, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार एवं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के बल पर भविष्य में भी समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा ग्रिज़ली विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।

सीए, सीएमए एवं सीएस फाउंडेशन परीक्षाओं में ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पाँच विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की व्यावसायिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी), सीएमए (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी) एवं सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) फाउंडेशन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय दिया है। विद्यालय की सुकांक्षा कंधवे, खुशी जैन एवं यश जैन ने सीए फाउंडेशन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। वहीं आकांक्षा भदानी ने सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता अर्जित की है तथा निष्ठा भदानी ने सीएस फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, निरंतर अभ्यास एवं लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त संदेश में कहा, "ग्रिज़ली विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।" विद्यालय परिवार की ओर से समन्वयक जितेन्द्र कुमार चौधरी, विजय कुमार सिंह, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, शिक्षकों रथीन बर्धन, अमित कुमार राय, सुजन कुंडू, सिंपल कुमारी, संतोष कुमार, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार एवं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के बल पर भविष्य में भी समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा ग्रिज़ली विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।

Koderma, Kodarma | Jul 25, 2026

कोडरमा: नवलशाही थाना परिसर के बाहर झुंड से भटक कर हाथी आ गया है कई ब्रेकटिंग लाइट को तोड़ दिया है एवं रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को दौड़ाया सतर्क रहे. #BreakingNews #viralreelschallenge #viralpostviralpost - Koderma News