काशी चक: भाजपा कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की बैठक, 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
काशीचक मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंडल स्तर पर कार्यशाला और विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया।