जमुई: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर जमुई अतिथि गृह में भाजपा ने की प्रेस वार्ता, गिनाईं उपलब्धियां
Jamui, Jamui | Jun 14, 2026 जमुई के अतिथि गृह में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 2:30 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की। बाढ़ के भाजपा विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।