चूरू: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 18 वर्षीय युवती लापता, कोतवाली थाना में दर्ज हुई गुमशुदगी
Churu, Churu | Jun 23, 2025 चूरू शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। कोतवाली थाना के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार लाम्बा ने सोमवार शाम को बताया कि भालेरी रोड़ स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की 35 वर्षीय महिला सावित्री भाट ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी सरोज घर से लापता हो गई।