चूरू: शहर के वार्ड 13 में पत्नी की शिकायत पर पति को गिरफ्तार किया गया, शराब के नशे में मारपीट का आरोप
Churu, Churu | Jun 23, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 13 में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही पति अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकियां देने लगा जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी पति अशोक को गिरफ्तार कर लिया और एसडीएम कोर्ट में पेश किया।