चूरू: जिले के ठेकेदारों ने निर्माण कार्य की निविदाओं का किया बहिष्कार, कलेक्ट्रेट में मांगों के समर्थन में दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Jun 23, 2025 चूरू कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को यूनाईटेड कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम के नाम जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शर्मा ने शाम 4 बजे करीब बताया कि प्रदेश में ठेकेदारों को काफी समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदारों के मूल अधिकारों का हनन हो रहा है।