चूरू: रणसीसर की श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Jun 23, 2025 चूरू जिले के भानीपुरा थानांतर्गत गांव रणसीसर की श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग तेज होती जा रही है। गांव रणसीसर के ग्रामीण सोमवार शाम 4 बजे करीब चूरू कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने अपनी मांग के समर्थन में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अनुसूचित जाति की शमशान भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है।