चूरू: जिले के 38 केंद्रों पर 2 परीक्षाओं में हुई RPSC लेक्चरर और कोच भर्ती परीक्षा, 4389 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
Churu, Churu | Jun 23, 2025 राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित प्राध्यापक व कोच प्रतियोगी परीक्षा सोमवार को जिले के चूरू और रतनगढ़ उपखण्ड के 38 परीक्षा केन्द्रों पर हुई। जिला नोडल प्रभारी एवं एडीएम अर्पिता सोनी ने शाम 6 बजे करीब बताया कि 23 जून को सामान्य ज्ञान की परीक्षा चूरू में 25 तथा रतनगढ़ में 13 परीक्षा केन्द्रों पर हुई।