रामसर: रामसर के ग्रामीणों ने लगाया ई-मित्र संचालक पर मतदाता सूची से फर्जी तरीके से नाम हटाने का आरोप
Ramsar, Barmer | Sep 9, 2026 रामसर उपखंड के ग्राम पंचायत पांधी के ग्रामीणों ने एक ई-मित्र संचालक पर फर्जी हस्ताक्षर कर मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने तहसीलदार और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।