रामसर में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। पिछले पांच दिनों से साफ और शुष्क रहे हालात के बाद क्षेत्र में घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता घट गई और ठंडक बढ़ी। हाल के दिनों में तेज धूप के कारण लोग हल्के कपड़ों में दिख रहे थे, लेकिन सुबह फिर सर्दी का अहसास लौट आया। कोहरे के कारण आवागमन प्रभावित रहा।