सरधना: मामूरी गांव चौराहे पर सीएनजी प्लांट पर मजदूरी करने जा रहे मजदूर से लूटी स्कूटी, पुलिस ने तीन आरोपियों पर किया मुकदमा
दौराला थाना क्षेत्र के मामूरी चौराहे पर मंगलवार देर शाम रात एक मजदूर से तीन युवकों द्वारा स्कूटी लूट की घटना को अंजाम दिया गया। लुट की सूचना पर थाना पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने गांव अखित्यारपुर निवासी एक आरोपी के घेर से स्कूटी को बरामद कर लिया जबकि स्कूटी लुटेरे फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित वारिस की तारीफ पर मुकदमा दर्ज किया गया है