🔴 मछलीगांव पहुंचे मा0 विधायक फतेह बहादुर सिंह, छूटे युवाओं के लिए खुद बने मददगार!
#गोरखपुर के #कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मछलीगांव मतदान बूथ पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पहुंचकर #एसएसआर-2027 के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया।
इस दौरान विधायक ने अधिकारियों से अभियान की जमीनी हकीकत जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, जिन युवाओं का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका था, उनके लिए विधायक ने स्वयं पहल की और अपनी देखरेख में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कराई।
नया मतदाता बनने की खुशी से युवाओं के चेहरे खिल उठे। युवाओं ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आद्या पासवान, कमलेश मद्धेशिया उर्फ कोलाहल मद्धेशिया, अरुण मिश्रा, समाजसेवी परदेशी पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📢 आपकी भी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और मतदाता सूची में नाम नहीं है, तो अपना नाम जुड़वाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया जरूर अपनाएं।
📲 अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #FatehBahadurSingh #Campierganj #GorakhpurNews #SSR2027 #VoterList #NewVoters #मतदाता_सूची #मछलीगांव #मतदाता_जागरूकता #UPNews #BreakingNews #PublicMaharajganjNews
Maharajganj, Maharajganj | Nov 22, 2026