मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत...!
करजा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर चमरूआ गांव में शुक्रवार को कुएं में गिरने से 25 वर्षीय युवक मो. शकील की मौत हो गई। बताया गया कि वह घर के पास स्थित पुराने कुएं के किनारे बैठा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने उसे कुएं से बाहर निकाला और मड़वन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
#Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #Karja #Accident #DeathNews #BreakingNews #Bihar #MuzaffarpurToday #LocalNews