ई-रिक्शा चालन प्रशिक्षण का सीईओ ने किया अवलोकन
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वीर सावरकर स्टेडियम में दिये जा रहे ऑन फील्ड प्रशिक्षण का सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा अवलोकन किया गया।
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समूह की महिलाओं से चर्चा कर प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण उपरांत ई-रिक्शा चलाये जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल तथा आरसेटी प्रबंधक उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि एनआरएलएम अंतर्गत समूहों को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोडा जा रहा है। इसी क्रम में समूह की 25 महिलाओं को ई-रिक्शा चालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण (आरसेटी) के माध्यम से दिया जा रहा है। बायपास रोड स्थित आरसेटी में इन हाउस प्रशिक्षण के साथ ही वीर सावरकर स्टेडियम श्योपुर में इन महिलाओं को ऑन फील्ड प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है तथा भौतिक रूप से ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षित सभी 25 महिलाओं को शासन की योजना के तहत बैंको से ई-रिक्शा क्रय करने के लिए बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
NRLM
#JansamparkMP
#sheopur
12 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026