सामरी कुसमी: राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
कुसमी सामरी शुक्रवार कुसमी से सटे ग्राम पंचायत नटवर नगर के नीचतपुर गांव में 42 वर्ष के राजमिस्त्री लचछू पैकरा ने शादी न होने के डिप्रेशन से घर के अंदर धोती से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सुबह 6 बजे पिता सुंदर राम की नजर पड़ी तो बेटे को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी मृतक पर पिता सुंदर राम राज मिस्त्री का काम करता था और अपने पिता के साथ रहता था