मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, हुई कार्रवाई
बताते चले की हाई कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार की दोपहर 2:00 बजे। मड़िहान तहसील क्षेत्र के दाती स्थित गिरी बाबा ढाबा पर। बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त ढाबा। सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। मामले की शिकायत और न्यायालय के निर्देश के बाद। प्रशासन राजस्व व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और कार्रवाई को अंजाम दिया।