चास: बोकारो: डीसी एवं एसपी ने दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण, सड़क दुर्घटना रोकने पर हुई चर्चा
Chas, Bokaro | May 20, 2026 बोकारो जिले के डीसी अजय नाथ झा एवं एसपी नाथू सिंह मीणा ने बुधवार समय लगभग साढ़े तीन बजे दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और सड़क दुर्घटना पुनरावृत्ति रोकने हेतु विशेष चर्चा की है।बताया गया कि दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।