झुंझुनू: झुंझुनू कलेक्ट्रेट से प्रशासनिक अधिकारी और सरकारी कर्मचारियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
गुरुवार सुबह 11:00 बजे के आसपास झुंझुनू कलेक्ट्रेट से प्रशासनिक अधिकारी और सरकारी कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया, रैली को झुंझुनू तहसीलदार महेंद्र मुंड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली कलेक्ट्रेट से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्ग पर भ्रमणकर रेलवे स्टेशन होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर संपन्न हुई, जिसमें मतदाताओं को जागरूक किया गया।